Stationery Business 2026- Karna Chahiye Ya Nahi? Pura Sach Janiye

आज के time 2026 में अगर stationery business की बात की जाये तो ये हर किसी का करने वाला business नहीं है।

अगर आप month का 5-10 thousand भी कमाना चाहते हैं तब भी आपको इसकी पूरी जानकारी होना चाहिए।

क्या stationery business से per month 5000-10000/- income हो सकती है ?
Stationery business करना सही है या नहीं?
Stationery business में फायदा है या नहीं?

आइये बिस्तार से समझते हैं।

  1. Stationery Items की Need
    छोटे से लेकर बड़े हर किसी को इसकी need है। हर किसी के घर में बच्चे पढ़ रहे हैं। Office में भी pen, register, जैसी चीजो का use होता है। Other shops पर भी diary notebook pen का use होता है।
    To need तो बहुत है।
  2. पर Competition भी बहुत है
    पहले के time पर सिर्फ stationery shop पर मिलती थी तो लोग आसानी से इस business से अच्छी income करते थे। पर आज के time पर school अपनी खुद की stationery shop रखता है और stationery items के साथ bag, tiffin box, bottle और other craft items रखता है जिससे other shop keeper के लिए problem होती है।
    क्योंकि school के बच्चो को वही से लेना पड़ता है।
  3. Online का खतरा
    जहाँ school अपनी shop रखता ही है उसके अलावा आज कल stationery items online भी सस्ते दामो पर मिल जाती हैं जहाँ से लोग bulk order में भी सस्ते दामो पर online ले लेते हैं।

इन सब को ध्यान रखते हुए अगर business करना है तो ध्यान देने वाली बातें बहुत जरूरी हैं।

क्या Stationery Business से ₹5000 – ₹10000 महीने कमा सकते हैं? सचाई

देखिये, सच बोलू तो stationery business में सभी items पे profit बराबर नहीं होता।

Profit Margin कितना है?

  1. Notebooks / Copy – 10% से 20% तक ही profit है। Kyunki school वाले और online सस्ता देते हैं।
  2. Pen, Pencil, Eraser – 20% से 25% तक profit मिल जाता है।
  3. Files, Chart, Art Material, Gift Items – इनपे 25% से 30% तक profit हो सकता है।

₹5000 महीने का हिसाब क्या बनता है?
₹5000 profit कमाने का मतलब है रोज का ₹170 profit।

अब समझो:
अगर आप रोज का ₹200 का sale करोगे तो उसमें profit सिर्फ ₹30 – ₹40 होगा।
Kyunki copies पे margin बहुत कम है।

₹150 – ₹200 रोज का Profit कब होगा?
इसके लिए आपकी दुकान एकदम सही जगह होनी चाहिए।
जैसे: School के पास, Coaching के पास, Library के पास

वहां रोज 20-30 बच्चे आएंगे। वही से रोज का ₹150-₹200 profit निकल जाएगा। घर से करोगे तो rent बच जाएगा।

स्टेशनरी बिजनेस की 4 बड़ी गलतियां – ये गलती बिल्कुल मत करना

स्टेशनरी का बिजनेस कम निवेश में शुरू हो जाता है, लेकिन छोटी-छोटी गलतियों की वजह से लोग नुकसान कर लेते हैं। अगर आप ये 4 गलतियां avoid कर लोगे तो प्रॉफिट 2 गुना हो जाएगा।

गलती 1: Wrong Location – गलत जगह चुनना

अगर आपकी दुकान स्कूल, कोचिंग या मार्केट से दूर है तो चाहे कितना भी अच्छा माल रख लो, sale नहीं होगी। Rent दे कर भी नुकसान होगा।

Solution: हमेशा School के पास, Coaching के पास, Library के पास या बड़े मार्केट area में ही दुकान खोलें। अगर budget कम है तो घर से ही Online/WhatsApp से स्टेशनरी बिजनेस start करना सबसे best option है।

गलती 2: ये 12 महीने वाला बिजनेस नहीं है

स्टेशनरी की sale साल भर बराबर नहीं होती। March-April में admission के time और June-July में नए session में सबसे ज्यादा sale होती है। बाकी महीने sale 50% तक गिर जाती है। इसलिए बिना planning के पैसे लगाना risk है।

Solution: Slow महीने में sale maintain करने के लिए Gift items, Project files, Office सामान, Printer paper और Greeting cards भी रखें। इससे साल भर income आती रहेगी।

गलती 3: सस्ता/Cheapest Material रखना

बहुत लोग सोचते हैं सस्ता माल रखेंगे तो ज्यादा बिकेगा। पर सस्ते माल की quality खराब होती है और customer 1 बार ले कर वापस नहीं आता। Plus profit भी सिर्फ 5-10% ही बचता है।

Solution: थोड़ा अच्छा माल रखो। Branded pen, मोटे कॉपी, Colorful files, Quality notebooks। Customer वापस आएगा और आपको 25-30% margin भी मिलेगा। Long term में यही फायदे का सौदा है।

गलती 4: सिर्फ स्टेशनरी Items रखना

सिर्फ pen-copy रखने से sale limited हो जाती है। आज कल हर स्कूल में हर महीने activity होती है।

Solution: स्टेशनरी के साथ-साथ Craft items भी जरूर रखें। जैसे – Color paper, Glue, Glitter, Chart, Thermocol, Fevi stick। ये items हर महीने बिकेंगे क्योंकि स्कूल में project और activity के लिए इनकी demand हमेशा रहती है। इससे आपकी earning double हो जाए

निष्कर्ष: क्या Stationery Business शुरू करना चाहिए?

देखिये दोस्तों, अगर आपकी दुकान सही जगह है और आप craft items भी रखते हैं तो stationery business से हर महीने 5000-10000 आसानी से कमाए जा सकते हैं। बस शुरुआत में मेहनत और सही planning जरूरी है। सस्ते माल के चक्कर में मत पड़ो और customer को अच्छी quality दो। वो बार-बार आएगा।अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगी हो तो कमेंट में जरूर बताना। और ऐसे ही बिजनेस आइडिया के लिए हमारी वेबसाइट को follow करते रहें।धन्यवाद!