Bina Investment Ghar Baithe Kya Kaam Karein? 10 Best Tarike 2026

Bina Investment Ghar Baithe Kya Kaam Karein? 10 Best Tarike 2026

अगर आप सोच रहे हैं कि bina investment ghar baithe kaam कैसे करें, तो आज के डिजिटल जमाने में बिना एक रुपया लगाए घर बैठे पैसे कमाना बिल्कुल पॉसिबल है।

इस पोस्ट में मैं आपको 10 ऐसे तरीके बताऊंगी जिनके लिए ना कोई डिग्री चाहिए, ना इन्वेस्टमेंट।
सिर्फ मेहनत और सही डायरेक्शन चाहिए। चलिए शुरू करते हैं।

1. Content Writing – लेख लिखकर कमाई

अगर आपको हिंदी में साफ-साफ लिखना आता है तो ये घर बैठे काम के लिए सबसे सेफ ऑप्शन है। कंपनी, ब्लॉग और न्यूज वेबसाइट वाले अपनी साइट के लिए आर्टिकल लिखवाते हैं। टॉपिक कुछ भी हो सकता है – Health, Job, Technology, Recipe.
आप शुरुआत में 500 शब्द का आर्टिकल 200-500 रु में लिख सकते हो। जब 4-5 क्लाइंट बन जाएंगे तो रेट 1000-3000 रु तक चला जाता है। इसके लिए लैपटॉप जरूरी नहीं, मोबाइल से भी ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए जा सकते हैं।
काम कहां मिलेगा: Fiverr, Upwork, Internshala, और Facebook के Hindi Content Writers ग्रुप में रोज काम आता है।
कितना कमा सकते हो: 5000 से 20000 रु/महीना

2. Affiliate Marketing – लिंक शेयर करके कमीशन

Zero investment business में ये सबसे बेस्ट है। इसमें आपको ना प्रोडक्ट रखना है ना डिलीवरी करनी है। बस बड़ी कंपनी जैसे Amazon, Flipkart, Meesho, Hostinger का लिंक लेना है और उसको अपने WhatsApp Status, Facebook, Instagram या Blog पे शेयर करना है।
अगर कोई आपके लिंक से कुछ खरीदता है तो कंपनी आपको 4% से 10% तक कमीशन देती है। 1 मोबाइल बिक गया तो 1000 रु भी मिल सकते हैं।
कैसे शुरू करें: Amazon Affiliate और Flipkart Affiliate पे 5 मिनट में फ्री अकाउंट बनता है।
कितना कमा सकते हो: 5000 से 1 लाख रु/महीना

3. Online Teaching / Coaching – घर से पढ़ाओ

अगर आप Maths, English, Computer, Cooking, Mehndi या किसी भी स्किल में अच्छे हो तो work from home का फायदा उठाओ। Zoom, Google Meet पे 30-40 मिनट की क्लास लो।
शुरुआत में 2-3 स्टूडेंट से करो। जब रिजल्ट अच्छा आएगा तो मुंह के मुंह से नाम फैलेगा और फीस भी बढ़ जाएगी। मम्मी लोग अपने बच्चों के लिए ऑनलाइन टीचर ढूंढती रहती हैं।
काम कहां मिलेगा: Vedantu, UrbanPro पे प्रोफाइल बनाओ या अपना WhatsApp Group बनाओ Online English Class
कितना कमा सकते हो: 5000 से 80000 रु/महीना

4. Social Media Management – पेज चलाओ

हर छोटी दुकान, सैलून, कोचिंग, बुटीक को Instagram और Facebook चलाना पड़ता है पर उनके पास टाइम नहीं होता।
आप उनके लिए हफ्ते में 3 पोस्ट बना कर, रिप्लाई करके और फॉलोवर बढ़ा कर 5000-10000 रु पर मंथ ले सकते हो। Canva ऐप से पोस्ट 10 मिनट में बन जाता है। ये मोबाइल से पैसे कमाने का अच्छा तरीका है।
काम कहां मिलेगा: अपने मोहल्ले की 3-4 दुकानों से बात करो या Fiverr पे Social Media Manager की गिग लगाओ।
कितना कमा सकते हो: 5000 से 50000 रु/महीना पर क्लाइंट

5. YouTube Channel / Shorts – वीडियो से कमाई

कैमरा की जरूरत नहीं। सिर्फ मोबाइल से वीडियो बनाओ। टॉपिक आपकी पसंद का – खाना बनाना, Job की जानकारी, Motivation, Comedy, Phone के टिप्स।
रोज 1 Shorts डालो। 1000 सब्सक्राइबर और 4000 घंटे होने पर YouTube खुद पैसे देने लगता है। उसके बाद कंपनी भी प्रमोशन के लिए पैसे देगी। ये भी एक बड़ा ऑनलाइन पैसे कमाने का तरीका है।
कैसे शुरू करें: बिल्कुल फ्री। Title और thumbnail अच्छा रखो।
कितना कमा सकते हो: 10000 से 2 लाख रु/महीना

6. Blogging – वेबसाइट से कमाई

बिल्कुल आपकी तरह vyarpathshala.com जैसी वेबसाइट बनाओ। उसपे अपने अनुभव और जानकारी वाले आर्टिकल लिखो।
शुरुआत में ट्रैफिक कम आएगा पर 3-4 महीने बाद जब Google पे रैंक होगा तो Ads और Affiliate से पैसे आने लगेंगे। ये एक बार मेहनत करने पर सालों तक कमाता है। बिना इन्वेस्टमेंट घर बैठे काम में ये लॉन्ग टर्म है।
कैसे शुरू करें: Hostinger या WordPress पे फ्री ब्लॉग शुरू कर सकते हो।
कितना कमा सकते हो: 10000 से 1 लाख रु/महीना

7. Canva Design – पोस्टर और Thumbnail बनाओ

अगर आपको थोड़ी बहुत डिजाइनिंग पसंद है तो Canva ऐप बेस्ट है। उसमें रेडी टेम्पलेट मिलते हैं।
आप लोगों के लिए Birthday Invitation, Business Poster, YouTube Thumbnail, Instagram Post बना कर दे सकते हो। 1 डिजाइन के 200-500 रु आराम से मिल जाते हैं। ये भी घर से freelancing का हिस्सा है।
काम कहां मिलेगा: WhatsApp Status पे Design बनवाइए लिखो। Fiverr और Instagram पे भी ऑर्डर आते हैं।
कितना कमा सकते हो: 5000 से 25000 रु/महीना

8. Resume / CV Banana – Job वालों की हेल्प करो

हर महीने हजारों लोग नौकरी के लिए अप्लाई करते हैं और उनको प्रोफेशनल रिज्यूम चाहिए होता है।
Canva में फ्री रिज्यूम टेम्पलेट होते हैं। आप 30 मिनट में एक रिज्यूम बना कर 199-499 रु ले सकते हो। PDF बना कर WhatsApp से भेज दो। इसमें भी investment zero है।
काम कहां मिलेगा: College group, Facebook Job Group और अपने Status पे ऑफर डालो।
कितना कमा सकते हो: 3000 से 15000 रु/महीना

9. Online Survey / Micro Task

ये काम सबसे ईजी है पर इससे अमीर नहीं बनोगे। Google Opinion Rewards, Toloka, AttaPoll जैसी ऐप में छोटे-छोटे सर्वे आते हैं।
2-3 मिनट का सर्वे करने पर 10-50 रु मिल जाते हैं। पैसे Paytm या Google Play में आ जाते हैं। फ्री टाइम में मोबाइल से पैसे कमाए
कैसे शुरू करें: Play Store से ऐप डाउनलोड करो और प्रोफाइल कंप्लीट करो।
कितना कमा सकते हो: 500 से 2000 रु/महीना Pocket Money

10. WhatsApp Reselling – बिना सामान के बिजनेस

Meesho और Glowroad जैसी ऐप कंपनी के प्रोडक्ट बेचती है। आपको बस उनके फोटो और प्राइस अपने WhatsApp Group में डालने हैं।
जब ऑर्डर आएगा तो कंपनी खुद पैकिंग करके कस्टमर के घर भेज देगी और आपको प्रॉफिट दे देगी। ना इन्वेस्टमेंट, ना रिस्क। महिलाओं के लिए बेस्ट घर बैठे काम है।
कैसे शुरू करें: Meesho ऐप डाउनलोड करो और Ladies Saree या Kitchen Items नाम का ग्रुप बनाओ।
कितना कमा सकते हो: 2000 से 15000 रु/महीना


तो दोस्तों, इन 10 तरीकों में से जो काम आपको सबसे ईजी लगे उसी से शुरुआत कीजिए।
याद रखें, कोई भी काम रात-ओ-रात अमीर नहीं बनाता। रोज 1-2 घंटा दीजिए, 3 महीने में रिजल्ट दिखेगा।

अगर ये पोस्ट आपके काम आई हो तो अपने दोस्तों और फैमिली के साथ शेयर जरूर करें।