स्टेशनरी बिजनेस कैसे शुरू करें 2026 | कम बजट 5000 रुपये की दुकान

स्टेशनरी का बिजनेस 12 महीने एक जैसा नहीं चलता, लेकिन अगर सही जगह पर हो तो हम पूरे साल अच्छी सेल कर सकते हैं।
मार्च-अप्रैल और जुलाई में सेल सबसे ज्यादा होती है बैक टू स्कूल सीजन ।
और सबसे अच्छी बात – इसे आप 5000/- 10,000/- में भी शुरू कर सकते हैं।
1. कम बजट में स्टेशनरी बिजनेस कैसे शुरू करें
दुकान कैसे चुनें
अगर खुद की है तो किराया नहीं देना पड़ेगा। अगर किराए की दुकान देख रहे हो तो स्कूल, कॉलेज, लाइब्रेरी, कोचिंग सेंटर के आस-पास लेना। और दुकान ज्यादा बड़ी मत लेना जिसका किराया ज्यादा हो।
सामान की लिस्ट क्या हो
सामान लेने से पहले एक लिस्ट तैयार कर लो। कम बजट में रोज बिकने वाले आइटम शुरू में ही आपके पास हों।
स्टेशनरी आइटम लिस्ट:
- पेन, पेंसिल, रबर, शार्पनर
- कलर आइटम, टेप, ज्योमेट्री बॉक्स
- नोटबुक – छोटी बड़ी हिंदी, इंग्लिश, मैथ्स की कॉपी
- बड़ी रजिस्टर, रफ कॉपी, चार्ट पेपर
- ग्लू, स्केल, ड्राइंग कॉपी, कवर
- मार्कर, स्केच पेन, परमानेंट मार्कर
कम पैसे में शुरू कर रहे हो तो ध्यान रखो – सामान कम मात्रा में हो, पर लगभग सारे सामान हों।
लाइसेंस की जरूरत
छोटी दुकान के लिए शुरू में जरूरत नहीं है। बाद में काम बढ़ने पर जीएसटी ले सकते हैं।
कुल खर्चा कितना आएगा
- दुकान खुद की है तो सिर्फ बिजली का बिल
- किराए की है तो किराया + बिजली का बिल
- शुरू में 5000/- 7000/- का सामान
- कुल: लगभग 10,000/-
2. स्टेशनरी का सामान कहां से खरीदें
सीधा होलसेल मार्केट से खुद जाकर ले। बीच के डिस्ट्रीब्यूटर से मत लेना।
लखनऊ में अमीनाबाद, नक्खास बेस्ट है। ऑनलाइन के लिए IndiaMART, Flipkart Wholesale देख सकते हो।
3. स्टेशनरी आइटम पर कितना प्रॉफिट है
- एग्जाम पैड / फाइल फोल्डर – 35% से 45%
- आर्ट एंड क्राफ्ट आइटम – 30% से 35%
- पेन, पेंसिल, रबर, शार्पनर – 20% से 30%
- नोटबुक – 20% से 30%
4. स्टेशनरी दुकान की सेल कैसे बढ़ाएं
एड पर ज्यादा पैसा मत लगाओ। दुकानदार की सिफारिश और दिखावा सबसे जरूरी है। जो सामान आगे रखा होगा वही बिकेगा। स्कूल के टाइम बोर्ड पर “नया स्टॉक आया” लिख दो।
निष्कर्ष
स्टेशनरी का बिजनेस धीरे-धीरे चलता है लेकिन बंद नहीं होता। मेहनत और सही जगह से महीने के 15-20 हजार आराम से कमा सकते हैं। टेंशन मत लो, छोटे से शुरू करो।

