Ghar Se Tiffin Service Business Kaise Shuru Kare 2026 / 15,000 se 25,000 Tak Kamai

आज हम जानेंगे Ghar Se Tiffin Service Business Kaise Shuru Kare 2026 के बारे में।
आजकल ऑफिस, कॉलेज और पीजी में रहने वाले लोगों की सबसे बड़ी समस्या है “समय पर घर जैसा खाना”।
अगर आप उनकी यह समस्या हल कर देंगे तो यह काम आपके लिए सोना बन जाएगा।
और सबसे अच्छी बात – इसके लिए न दुकान चाहिए न बड़ा पैसा।

क्या आप भी घर बैठे महीने के 15,000 से 25,000 रुपये कमाना चाहते हैं?
तो आज का बिजनेस आइडिया आपके लिए बहुत अच्छा है।

1. Tiffin Service Business Kya Hai?

बहुत आसान है। आपको अपने घर में खाना बनाकर उसे डब्बे में पैक करके उन लोगों तक पहुंचाना है जिन्हें रोज खाने की जरूरत है।
यह रोज का काम है इसलिए रोज की कमाई भी है। महीने की शुरुआत में ही एडवांस मिल जाता है।

2. Sabse Pehle Tay Karein – Customer Kaun Hoga?

बिजनेस शुरू करने से पहले यह तय करना जरूरी है।
आपके ग्राहक ये हो सकते हैं:

  • ऑफिस में काम करने वाले लोग
  • कॉलेज और कोचिंग के विद्यार्थी
  • पीजी और हॉस्टल में रहने वाले
  • अकेले रहने वाले लड़के-लड़कियां
  • कामकाजी महिलाएं जिनके पास समय नहीं है

शुरुआत में सिर्फ 1 या 2 तरह के ग्राहक टारगेट करें।

3. Apna Tiffin Dusro Se Alag Kaise Rakhein? USP

बाजार में बहुत सारे टिफिन वाले हैं। तो लोग आपसे क्यों लेंगे?
इसलिए अपना 1 खास मेन्यू रखें:

  1. हेल्दी टिफिन – कम तेल, ज्यादा प्रोटीन वाला
  2. जैन / बिना प्याज लहसुन वाला
  3. क्षेत्रीय खाना – राजस्थानी, बिहारी, साउथ इंडियन थाली
  4. डायबिटीज वाले लोगों के लिए खास टिफिन
  5. वजन कम करने वाला मील – सलाद, दलिया, ब्राउन राइस

शुरू करने से पहले आस-पास पता कर लें दूसरे क्या और कितने में दे रहे हैं।

4. Shuru Kaise Karein? 4 Easy Steps

Step 1: Menu Plan Karein
हफ्ते भर का मेन्यू पहले से बना लें। सोमवार – राजमा, मंगलवार – छोले। इससे सामान लेने में आसानी होगी।

Step 2: Packing
शुरुआत में नॉर्मल फॉइल वाले डब्बे इस्तेमाल करें। जब 15-20 ग्राहक हो जाएं तो अपने नाम वाले डब्बे बनवा लें।

Step 3: Delivery
शुरू में 2-3 किलोमीटर तक खुद डिलीवरी करें। दूर मत जाएं वरना पेट्रोल का खर्चा बढ़ जाएगा।

Step 4: Price Fix Karein
1 समय का टिफिन 70 रुपये से 80 रुपये रखें। महीने का पैकेज 2000-2400 रुपये। पहले हफ्ते 10 रुपये डिस्काउंट दे दें।

5. Kya License Chahiye?

डरने की बात नहीं है। छोटे लेवल पर कुछ नहीं चाहिए।

  • 10-15 ग्राहक तक – सिर्फ सफाई का ध्यान रखें
  • 20+ ग्राहक के बादFSSAI Basic License बनवा लें। ऑनलाइन 100-200 रुपये में 1 साल का बन जाता है
  • PAN Card होना चाहिए

GST और दुकान का लाइसेंस तब जब सालाना कमाई 20 लाख से ऊपर जाए।

6. Customer Kaise Layenge? Marketing Tips

  1. WhatsApp Status – रोज मेन्यू की फोटो डालें
  2. Local Prachar – ऑफिस, कोचिंग, पीजी में पर्चे बंटवाएं
  3. Free Testing – पहले 2 दिन 10 रुपये कम लें
  4. Referral Offer – 1 नया ग्राहक लाने पर 1 दिन फ्री

7. Kharcha Aur Munafa Ka Hisab

देखिए सीधा गणित है।
1 डब्बे का खर्चा = 40 रुपये
1 डब्बे की बिक्री = 80 रुपये
1 डब्बे में मुनाफा = 40 रुपये

Agar 10 Customer Roz Hain:
10 x 40 x 30 = 12,000 रुपये महीना

Agar 20 Customer Roz Hain:
20 x 40 x 30 = 24,000 रुपये महीना

गैस और पैकिंग निकालकर भी 10 ग्राहक पर 10-12 हजार आसानी से बच जाएंगे।

8. Safalta Ke 4 Golden Rules

  1. Samay – खाना 1 बजे से पहले पहुंच जाना चाहिए
  2. Swaad + Safai – यही आपकी पहचान बनेगी
  3. Vividhata – हर हफ्ते मेन्यू बदलते रहें
  4. Feedback – ग्राहक से पूछते रहें “खाना कैसा था”

Nishkarsh:

दोस्तों, Tiffin Service Business From Home 2026 में घर बैठे लोगों के लिए सबसे बढ़िया विकल्प है।
कम लागत, कम जोखिम और महीने की पक्की आमदनी।

बस हिम्मत करके शुरुआत करें। पहले 5 डब्बे से शुरू करें, नाम अपने आप बन जाएगा।

ऐसे ही और घर बैठे बिजनेस आइडिया के लिए VyaparPathshala ko follow karna na bhoolein.